 
                        
        मुंबई में आयोजित ब्यूटी कंटेस्ट में हिमा मानवी ने बिखेरा जलवा
 
            
                न्यूज डेस्क/शेखपुरा
जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक हिमांशु शेखर और शारीरिक शिक्षिका हेमलता की पुत्री हेमा मानवी ने मुंबई में आयोजित अखिल भारतीय स्तर की ब्यूटी कॉन्टेस्ट में अपना जलवा बिखेर दिया है। छठे राउंड में उसने सफलता हासिल की है। वह बिहार का प्रतिनिधित्व कर रही है। इस कांटेस्ट में देश भर से 50 प्रतिभागी चयनित होकर शामिल हुए हैं। इसमें फिल्मी दुनिया के बड़े बड़े सितारे और फैशन डिजाइनर शामिल हो रहे हैं।
 
                                
                                
                                                
मिली जानकारी में बताया गया है कि बिहार का प्रतिनिधित्व कर रही हिमा मानवी केंद्रीय विद्यालय में स्नातक की छात्रा है और वह खेल प्रतिभा की भी धनी है। सुखदा पांडे से उसे सम्मान भी मिल चुका है। मिस प्राइड ऑफ इंडिया कांटेस्ट का आयोजन मुंबई में हो रहा है। जिसमें देश भर से 50 ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए लड़कियां शामिल हो रही है। जिसमें छठे राउंड में हिमा मानवी ने अपना जलवा बिखेर दिया है।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            