• Monday, 09 June 2025
भीम की पत्नी यहां हिडिंबा रहती थी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष पहुंचे पूजा करने

भीम की पत्नी यहां हिडिंबा रहती थी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष पहुंचे पूजा करने

stmarysbarbigha.edu.in/

भीम की पत्नी यहां हिडिंबा रहती थी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष पहुंचे पूजा करने

शेखपुरा

बुधवार की सुबह सुबह विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा शेखपुरा सर्किट हाउस से निकल कर पूजा अर्चना करने के लिए बाबा कामेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। गिरीहिंडा के पहाड़ पर स्थापित बाबा कामेश्वर नाथ के मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस मंदिर को मान्यता के अनुसार महाभारत कालीन माना जाता है। यहां भीम की पत्नी हिडिंबा के रहने की बात कही जाती है। दूर-दूर से आस्थावान लोग यहां पहुंचकर पूजा अर्चना करते हैं।

बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा भी सुबह में यहां पहुंचे और पूजा अर्चना की। वे दो दिवसीय यात्रा के दौरान शेखपुरा जिला आए हुए हैं। शेखपुरा जिला में यात्रा के दूसरे दिन हुए गिरीहिंडा के बाबा कामेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे हैं और यहां पूजा अर्चना की।

सांस्कृतिक एवं विरासत दर्शन को लेकर निकले विधानसभा अध्यक्ष विभिन्न जिलों में जा रहे हैं। इस जिला में आकर भी उन्होंने विरासत का दर्शन किया। पूजा अर्चना की। इससे पहले मंगलवार को वे बरबीघा के शेरपर महारानी मंदिर में भी दर्शन किया और पूजा अर्चना की।

 

यहां से वे बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्ण सिंह के जन्म भूमि बरबीघा नगर परिषद की माउर गांव पहुंचेंगे। वहां भी सांस्कृतिक विरासत दर्शन अभियान के तहत विभिन्न स्थलों का दर्शन करेंगे। पैतृक घर भी जाएंगे। प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि करेंगे।

 

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From