• Monday, 09 February 2026
हत्या आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में एसपी आवास पहुंचे लोग

हत्या आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में एसपी आवास पहुंचे लोग

Vikas

शेखपुरा

हत्या आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग एसपी आवास पहुंचे। लोगों की मांग थी कि हत्या करने वाले को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। ये सभी लोग बेलछी गांव निवासी थे ।


बता दें कि बेलछी गांव निवासी भरत पासवान की हत्या बुधवार को कर दी गई थी। इस मामले में मनकोल गांव निवासी को आरोपी बनाया गया है।


एसपी आवास पर दर्जनों लोग पहुंचे तथा एसपी से इस आशय को लेकर गुहार लगाने लगे कि नामजद अभियुक्त बनाए जाने के बाद ही पुलिस के द्वारा किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

बता दें कि खेत बेचने का बयाना लेने गए भरत पासवान की करंट लगाकर हत्या करने की बात सामने आई थी और उनका लाश खेत में फेंक दिया गया था जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को रोड भी जाम किया था।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From