• Wednesday, 15 April 2026
सफाईकर्मी के हड़ताल में काम करने वाले को हड़ताली ने खदेड़ा

सफाईकर्मी के हड़ताल में काम करने वाले को हड़ताली ने खदेड़ा

Vikas

बरबीघा

हड़ताल कर रहे कर्मियों के द्वारा नगर परिषद की सफाई करने आए के सफाई गाड़ी चालक को भगा दिया गया। शनिवार की सुबह इसको लेकर नगर परिषद में जमकर बवाल हुआ। दरअसल नगर परिषद के द्वारा हड़ताल कर रहे नगर के कर्मियों के बदले चालक और अन्य सफाईकर्मी को एक एजेंसी के माध्यम से बुलाया गया और साफ-सफाई का काम शुरू करवाया गया।

ऐसा करने से हड़ताली सफाई कर्मियों के द्वारा रोक दिया गया और जमकर बवाल किया गया । बरबीघा नगर परिषद में इसपर लेकर काफी हंगामा हुआ और हड़ताल करने वाले सफाई कर्मियों ने दूसरे एजेंसी के सफाईकर्मियों को भगा दिया।

DSKSITI - Large

बता दें कि नगर परिषद और नगर निगम में काम करने वाले सफाई कर्मी लगातार हड़ताल कर रहे हैं हड़ताल के छठे दिन नगर में गंदगी का आलम देखा जा रहा है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like