• Friday, 18 October 2024
तीन बेटियों की मां की फंदे से लटकी मिली लाश, क्या है मामला

तीन बेटियों की मां की फंदे से लटकी मिली लाश, क्या है मामला

DSKSITI - Small

तीन बेटियों की मां की फंदे से लटकी मिली लाश, क्या है मामला

शेखपुरा। 

मंगलवार की रात शेखपुरा के गिरिहिंडा में एक घर से 25 वर्षीय महिला की लाश मिली। लाश फंदे से लटकी थी। मृतका की पहचान मुहल्ले के दीपक वर्मा की पत्नी संगीता देवी के रूप में की गई है। मृतका को तीन बेटियां है।जिसमे बड़ी बेटी 6 साल और दूसरी 2 साल तथा तीसरी बेटी लगभग एक साल उम्र की बताई गई है। मृतक के ससुर संजय वर्मा ने बताया कि उनकी बहू शक करने वाली थी। वह अपने पति पर अक्सर शक करती थी। दीपक के मोबाइल पर महिला के कॉल आने पर विवाद होता था। इसी में उसने आत्महत्या की है।

 

 

 

 

DSKSITI - Large

मिली जानकारी में बताया गया कि मंगलवार की रात खाना खाने के बाद महिला अपने कमरे में चली गई। वहीं महिला का पति दशहरा के मेला में खिलौने बेचने के लिए चला गया। सुबह में बच्चों की नजर फंदा से झूलते हुए लाश पर पड़ी। जिसके बाद महिला के साथ भी दौड़कर आए । तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। स्थानीय पुलिस के द्वारा लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From