हल्ला ला, सायबर ठग ने सिपाही के खाता से उड़ा लिए 40 हजार
शेखपुरा :
शेखपुरा में साइबर ठग के द्वारा सिपाही के खाते से 40 हजार रुपये उड़ा लिए गए। सिपाही परेशान है।
इसको लेकर थाना में एक एफआईआर दर्ज हुआ है। यह पएफआईआर शेखपुरा पुलिस बल 369 के जवान जितेंद्र कुमार ने दर्ज कराई है। जितेंद्र औरंगाबाद निवासी नरेश राम का पुत्र है।


प्राथमिकी के अनुसार शेखपुरा चांदनी चौक के एसबीआई बैंक के खाते से 40 हजार दो बार करके निकाल लिए गए।
अज्ञात लोगों के द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। 20 एटीएम के माध्यम से निकाले गए जबकि 20 हजार अमित कुमार नामक एक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
बता दें की एटीएम पास होते हुए भी बैंकों के खाते से पैसे निकलने की घटनाएं लगातार घट रही है। साइबर ठगी के जाल से निपटने के लिए पुलिस के द्वारा अभी हाल ही में शेखोपुरसराय के पांची गांव में जबरदस्त अभियान चलाया गया। इस अभियान में दो जिले की पुलिस शामिल हुई और दस लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। सभी ठग देशभर में इसी तरह के ठगी का कारोबार करते थे।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!