• Sunday, 12 May 2024
बाढ़ पीड़ित लोग यहां आकर गुहार लगाने लगे

बाढ़ पीड़ित लोग यहां आकर गुहार लगाने लगे

DSKSITI - Small

शेखपुरा

गुरुवार को शेखपुरा समाहरणालय पहुंचकर बड़ी संख्या में बाढ़ से पीड़ित लोग आकर गुहार लगाने लगे। सभी बाढ़ पीड़ित शेखोपुरसराय प्रखंड के पांची गांव के निवासी थे।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले एक सप्ताह से गांव का आवागमन बंद है। बाढ़ की वजह से गांव के रास्ते में कई जगह कटाव हो गया है जिससे वाहनों का चलना नहीं हो रहा है परंतु प्रशासन की तरफ से किसी भी प्रकार का इस पर पहल नहीं की जा रही है। साथ ही बाढ़ की वजह से धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है।

इसी को लेकर जिलाधिकारी इनायत खान से ग्रामीणों ने गुहार लगाई। जिला अधिकारी के द्वारा ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिए जाने के बाद सभी लोग अपने गांव लौट गए।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From