• Wednesday, 25 February 2026
कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, भारी तबाही

कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, भारी तबाही

Vikas

बरबीघा।

बरबीघा के व्यस्ततम मोहल्ला बड़ी ठाकुरबारी के पीछे चंदूकुआं में कबाड़ दुकान में आग लगने से भारी तबाही मच गई। सोमवार की शाम आग लगने पर स्थानीय लोगों की मदद से उस पर काबू पाया गया जबकि थाना के द्वारा भेजे गए अग्निशामक के द्वारा भी काफी मदद मिली।

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि कबाड़ की दुकान में शाम में भीषण आग लग गई। आग कैसे लगी पता नहीं लगा परंतु धू-धू कर आग लगने से स्थानीय घरों में भी आग लगने का डर हो गया जिस पर नियंत्रण करने के लिए बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग दौड़े और अपने अपने घरों से बोरिंग चालू कर आग पर काबू पाने में मदद की। साथ ही साथ दमकल का भी काफी सहयोग मिला। आग लगने से कबाड़ संचालक को भारी नुकसान होने की बात कही जा रही है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

h 6

Comment / Reply From

You May Also Like