• Saturday, 11 April 2026
कबड्डी में बेटी ने भी दिखाया अपना दम, देखिये

कबड्डी में बेटी ने भी दिखाया अपना दम, देखिये

Vikas

बरबीघा

जिला स्थापना दिवस को ले कर गुरुवार को प्रखंड स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता एसकेआर कॉलेज के मैदान में कराई गई । इस प्रतियोगिता में कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने दम दिखाया।

 

इस खेल के संयोजक प्रमोद कुमार चौधरी ने बताया कि गुरुवार को 100 मीटर दौड़ 400 मीटर दौड़ तथा कबड्डी का आयोजन किया गया । उन्होंने बताया कि 100 मीटर की दौड़ में संत मैरी पब्लिक स्कूल की आकांक्षा विजेता रही तथा बालक वर्ग में बरबीघा हाई स्कूल का छात्र बेनाम कुमार विजेता रहे।

400 मीटर दौड़ में उच्च विद्यालय बरबीघा की सीता कुमारी प्रथम तथा बालक वर्ग बरबीघा हाई स्कूल के सोनू कुमार प्रथम रहा । उन्होंने बताया कि चित्रकला में संत मैरी स्कूल का साहिल कुमार प्रथम तथा बालिका वर्ग में डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल की अमृता रंजन प्रथम रही ।
उन्होंने कहा कि प्रखंड अस्तर पर खेलने के बाद जिला स्तर पर खेलने के लिए कबड्डी टीम का चयन किया गया है।

कबड्डी टीम का चयन इस प्रकार है
—–
बालिका वर्ग

सुकन्या कुमारी ,जुली कुमारी, अनिता कुमारी अनु झा ,हरियाणवी कुमारी ,अनिता कुमारी
संजलि कुमारी, सुनीता कुमारी,
चांदनी कुमारी ,कोमल कुमारी,
DSKSITI - Large

——
बालक वर्ग

अरब आनंद ,आर्यन सिंह, साहिल कुमार ,अंकित कुमार , विशाल कुमार, शिवम राज ,शिवम कुमार, बिट्टू कुमार अभिनव कुमार ,राजा कुमार ,राजू मिश्रा ,मोहित कुमार प्रियांशु कुमार ,

इस अवसर पर आचार्य गोपाल ,अमित राज ,नेहा कुमारी ,सरोजिनी कुमारी, शरद कुमार नीरज कुमार व अन्य कई लोग मौजूद थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like