• Saturday, 11 April 2026
इस थानाध्यक्ष को क्राइम मीटिंग में एसपी ने लगाई जमकर फटकार, स्पष्टीकरण पूछा

इस थानाध्यक्ष को क्राइम मीटिंग में एसपी ने लगाई जमकर फटकार, स्पष्टीकरण पूछा

Vikas

शेखपुरा

एसपी दयाशंकर के द्वारा सभाकक्ष में रविवार को क्राइम मीटिंग की गई।

क्राइम मीटिंग में किसी थानाध्यक्ष को जमकर फटकार लगी तो किसी को शाबाशी भी दी गई। काम नहीं करने वाले थानाध्यक्ष को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण भी पूछा गया।

सभी को सख्ती से अपराध नियंत्रण को लेकर गस्ती बढ़ाने और मुस्तैद रहने की हिदायत दी गई। साथ ही साथ गाड़ी में लगाए गए जीपीएस की मॉनिटरिंग को लेकर एक अतिरिक्त अधिकारी को जिम्मेवारी दी गई है।

 

इनके द्वारा सभी गाड़ियों में लगाए गए जीपीएस के अनुसार गाड़ियों के परिचालन की जांच की जाएगी।

मीटिंग में बरबीघा थाना अध्यक्ष चंदन कुमार एवं सचेवाड़ा थाना अध्यक्ष विनोद झा बेहतर केस निष्पादन के लिए सुसेवांक दिया गया।

DSKSITI - Large

उनके कार्यों सही पाया गया। जबकि अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति थाना अध्यक्ष अजय कुमार से स्पष्टीकरण पूछा गया।

उनके द्वारा केस निष्पादन में शिथिलता बरती गई। इस क्राइम मीटिंग में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, टाउन थानाध्यक्ष अरुण कुमार, बरबीघा थानाध्यक्ष चंदन कुमार सहित अन्य लोग शामिल हुए।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like