• Friday, 17 April 2026
Good News : 3664 प्रवासी क्वारन्टीन: 106 को मिली विदाई

Good News : 3664 प्रवासी क्वारन्टीन: 106 को मिली विदाई

Vikas

शेखपुरा

जिला के 28 क्वाॅंरंटीन केन्द्रो पर आज 3664 प्रवासी नागरिक निवास कर रहें है। इसमें से 3140 पुरूष, 264 महिलाए, और 299 बच्चे है।


शेखपुरा प्रखंड में 910, अरियरी प्रखंड में 611, बरबीघा प्रखंड में 594, चेवाड़ा 379 एवं घाटकुसुम्भा में 300 प्रवासी नगरिक रह रहें है।

जिला के क्वाॅरंटीन केन्द्रो पर 14 दिनों तक निवास करने के उपरांत आज कुल 106 प्रवासी नागरिको को विदाई दी गई । सभी प्रवासी नागरीक डिग्निटी किट का सभी समान अपने साथ ले गये ।

इसमें थाली, कटोरा, ग्लाष, मग, बाल्टी, सेनेटाईजर, अंग वस्त्र इत्यादि समान अपने घर ले गये। आज शेखोपरुसराय 4, शेखपुरा 51, चेवाड़ा 14, और अरियरी प्रखंड से 37 प्रवासी नागरिको को विदाई समारोह आयोजित कर वाहन के माध्यम से उन्हें घरो तक पहुॅंचाया गया।

इसके पूर्व सभी प्रवासी नागरिको को मेडिकल टीम के द्वारा मेडिकल चेकअप किया गया। सभी विल्कुल स्वस्थ्य है। फिर भी बॉन्ड भराया गया है जिसमें 7 दिनों तक उन्हें होम क्वाॅंरंटीन में रहना होगा।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From