• Wednesday, 15 April 2026
शराब कारोबारी युवक को घर में घुसकर मारी गोली

शराब कारोबारी युवक को घर में घुसकर मारी गोली

Vikas

बरबीघा।

बरबीघा थाना क्षेत्र के फैजाबाद मोहल्ले में शराब कारोबारी युवक मो शाहिद को घर में घुसकर गोली मार दी गई। गोली युवक के पेट मे लगी है।

गोली मारने की घटना रविवार को 4:00 बजे घटी। इस संबंध में मिली सूचना के अनुसार शाहिद नामक युवक घर में ही बैठा हुआ था तभी कुछ युवक घर में घुस कर आया और उसे गोली मार दी।

गोली लगने के बाद परिजनों के द्वारा रेफरल अस्पताल लाया गया है जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया।

छापेमारी

सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष संतोष कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं वहीं अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भी पुलिस छापेमारी कर रही है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like