• Wednesday, 25 February 2026
गिरिराज सिंह पे तंज, काम नहीं करने वाले नेता होते है बड़बोले -मंत्री संजय झा

गिरिराज सिंह पे तंज, काम नहीं करने वाले नेता होते है बड़बोले -मंत्री संजय झा

Vikas

शेखपुरा

बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा शेखपुरा के बरबीघा पहुंचे। वे मंत्री बनने के बाद देवघर से लौट रहे थे। वे जदयू नेता अंजनी कुमार के आवासपर प्रेस वार्ता की और कहा कि 2020 में बीजेपी और जदयू साथ साथ चुनाव लड़ेगी इसमें किसी को संशय नहीं होना चाहिए।

साथ ही गिरिराज सिंह का नाम लिए बगैर कहा कि मीडिया में बने रहने के लिए कुछ नेता अनाप-शनाप बयान देते हैं। ऐसे लोगों पर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को ध्यान देना चाहिए। जो नेता काम नहीं करते वे इसी तरह का बयान देते है और सुर्खियों में रहते है।

किसान फर्स्ट, हर खेत को पानी

बिहार सरकार की पहली प्राथमिकता किसानों के हर खेत तक पानी पहुंचाने की है। हर घर तक बिजली पहुंचाने का काम हो गया । अब हर खेत को बिजली पहुंचाकर उसे पानी पहुंचाई जाएगी। इसके लिए किसानों के लिए अलग फीडर की व्यवस्था की गई है। जहां से खेती के लिए बिजली उपलब्ध कराया जाएगा और यह काम विधानसभा चुनाव से पहले कर लिया जाएगा।

DSKSITI - Large

बरबीघा का सकरी नहर करेंगे चालू

उन्होंने कहा कि बरबीघा प्रखंड सहित कई जिलों के लिए महत्वाकांक्षी सकरी नहर में पानी लाने के लिए अंजनी कुमार के द्वारा पहल की गई है। इस पर वे शीघ्र ही रोड मैप तैयार करके अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त किए बिना किसानों की आमदनी दोगुनी नहीं हो सकती इसलिए हर हाल में इस महत्वाकांक्षी योजना को पूरा करना है।

इस अवसर पर जदयू नेता अंजनी कुमार, अति पिछड़ा सेल के जिला अध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

g 8

Comment / Reply From

You May Also Like