• Friday, 11 July 2025
पटवन के सवाल पर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, 7 घायल

पटवन के सवाल पर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, 7 घायल

stmarysbarbigha.edu.in/

बरबीघा।

स्थानीय थाना क्षेत्र के धरसेनी गांव में धान की फसल का पटवन को लेकर बृहस्पतिवार के दिन दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना में दोनो पक्ष के सात लोग घायल हो गए।

इस हिंसक झड़प में एक तरफ से तथा दूसरे तरफ से तीन लोग घायल हो गए। घायलों में चार महिलाएं और बालिका शामिल है। घायलों को इलाज हेतु रेफरल अस्पताल बरबीघा में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि घटना के सम्बंध में अलग -अलग प्राथमिकी बरबीघा थाना में दर्ज कराई गई है।

एक तरफ से शैलेन्द्र कुमार और दूसरी तरफ से अरविंद कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। घटना के सिलसिले में किसी की भी गिरफ्तारी की सूचना नही है। लेकिन इस घटना के बाद गांव में दोनो पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From