• Friday, 17 April 2026
पिता ने किया पुत्र के नर कंकाल होने का दावा, पुलिस बोली डीएनए रिपोर्ट आने के बाद

पिता ने किया पुत्र के नर कंकाल होने का दावा, पुलिस बोली डीएनए रिपोर्ट आने के बाद

Vikas

पिता ने किया पुत्र के नर कंकाल होने का दावा, पुलिस बोली डीएनए रिपोर्ट आने के बाद 

 
शेखपुरा
 
 जिले के कसार थाना के घुसकुरी गांव  की झाड़ी से मिले नर कंकाल में नया मोड़ आ गया। बुधवार को नर कंकाल मिलने की खबर से सनसनी फैल गई। नर कंकाल के पास जींस पैंट और शर्ट भी रखी हुई मिली। गांव वालों ने नर कंकाल देखे जाने के बाद पुलिस को सूचना दी।
 
पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। वहीं जंगलीबिगहा निवासी गणेश चौरसीय ने यह नर कंकाल के पास मिले कपड़े से पहचान कर अपने पुत्र 24 साल के कुंदन का नरकंकाल होने की बात कही और हत्या करके फेंक देने की बात भी कही। जबकि पुलिस का कहना है कि डीएनए रिपोर्ट के बाद ही यह साबित होगा कि नर कंकाल किसका है।

 
 
DSKSITI - Large

 
 
मिली जानकारी में बताया गया की जंगलीबिगहा निवासी गणेश चौरसिया का दावा है कि कपड़े और जींस उनके ही पुत्र की है। पुलिस ने कहा कि डीएनए रिपोर्ट के बाद ही  यह तय होगा । इसकी प्रक्रिया पुलिस के द्वारा की जाएगी।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like