• Friday, 10 May 2024
धान काटने पहुंचे जिलाधिकारी, किसानों से की बात। सामने करवाया बजन

धान काटने पहुंचे जिलाधिकारी, किसानों से की बात। सामने करवाया बजन

DSKSITI - Small

धान काटने पहुंचे जिलाधिकारी, किसानों से की बात। सामने करवाया बजन

बरबीघा।

शेखपुरा जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह क्रॉप कटिंग के दौरान बरबीघा के रजौरा गांव में शुक्रवार को धान काटने पहुंचे।

धान काटने के अवसर पर जिलाधिकारी ने किसानों से बातचीत की तथा किसानों को होने वाली विभिन्न समस्याओं को समझा।

साथ ही साथ धान काटने के बाद कितनी उपज हुई इस का मुआयना भी उन्होंने अपने सामने किया और वजन करा कर सारे आंकड़े भी लिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों की खुशहाली सरकार की पहली प्राथमिकता है और किसानों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही और योजनाओं को पहुंचाने में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों के लिए जिले में कई योजना सुचारू रूप से चालू है।

क्रॉप कटिंग का काम किसान विनोद पासवान के खेत में किया गया जिसका आंकड़ा 2 क्विंटल 500 ग्राम प्रति हेक्टेयर का आया।

DSKSITI - Large

इस कटनी में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी लालवचन राम,प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामदेव पासवान,प्रखंड अंचलाधिकारी अशोक कुमार ,अंचल निरीक्षक बिनोद कुमार, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी डायमंड,प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक शैलेन्द्र कुमार, राजस्व कर्मचारी महथा जी,राजस्व अमीन ,सर्वा पंचायात के मुखिया शम्भू सिंह, पैक्स अध्यक्ष विजय सिंह, कृषि समन्वयक रजनीकांत, राजेश,राकेश, रामचंद्र प्रसाद,किसान सलाहकार दीपक कुमार महेश मल्लिक, संजय,कांतिभूषण, सुनील सहित किसान उपस्थित थे।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From