• Friday, 17 October 2025
किसानों का कर्ज माफी और डीलरों के द्वारा अनाज नहीं बांटने पर सीपीआई करेगी आंदोलन।

किसानों का कर्ज माफी और डीलरों के द्वारा अनाज नहीं बांटने पर सीपीआई करेगी आंदोलन।

Vikas

बरबीघा।

विभिन्न जन समस्याओं को लेकर सीपीआई के द्वारा प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। 27 नवंबर के होने वाले इस प्रदर्शन की तैयारी गांव गांव पद यात्रा कर की जा रही है।

 

इसमे मुख्य रूप से शिवबालक सिंह (कार्यकारी जिला मंत्री,शेखपुरा भाकपा), राम शंकर सिंह (जिला कार्यकारिणी सदस्य, शेखपुरा) अंचल सचिव धर्मराज शामिल होंगे।

नहीं मिलता अनाज, खा जाते है डीलर

धर्मराज ने बताया कि आज पूरे बिहार सुखार की चपेट में है। बरबीघा प्रखंड भी सुखाड़ की चपेट में है। बरबीघा के किसानों तथा मजदूरों की स्थिति को सुधारने के लिए यह प्रदर्शन किया जा रहा है। सरकार द्वारा इन्हें अनाज तथा कई सारी सुविधाएं दी जाती है परंतु यहां इन लोंगो तक पहुंच नहीं पाता। इस तरह के कई समस्या को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदर्शन में की जाने वाली मांगे इस प्रकार है।

1.सभी किसानों का कृषि कर्ज माफ करो।

2. तमाम बकायेदारों का पंजीकरण कर किसानों को मिलने वाली सुविधा प्रदान करो।

3.बाढ-़ सुखाड़ का स्थाई निदान करो तथा रास्ते दर पर सिंचाई का समुचित प्रबंध करो ।

4. 60 वर्ष से अधिक उम्र के के तमाम किसानों व मजदूरों का ₹6000 का सम्मानजनक पेंशन राशि दे।

5. फसल उत्पादन में लागत मूल्य का डेढ़ गुना दाम दो।

6. आवास विहीन किसान और कृषक मजदूर को आवास के लिए 5 डिसमिल जमीन देने की गारंटी करो एवं पर्चा धारियों को जमीन मापी पर कब्जा दिलाने की गारंटी दी जाए।

7. नौजवानों को रोजगार की गारंटी दी जाए।

8. प्रखंडों के सभी पंचायत में धान-गेहूं का क्रय केंद्र खोला जाए।

DSKSITI - Large

9. सात निश्चय योजना एवं शौचालय में हो रहे लूट पर रोक लगया जाय।

10. बरबीघा प्रखंड के देहाती एवं शहरी में अराजकता पर रोक लगाया जाए।

11. सभी गरीब किसान मजदूर को आवास मुहैया कराया जाए।

12. साल भर से प्रखंडों में रुके हुए वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन , विकलांग पेंशन एवं कन्या विवाह में मिलने वाली राशि को जल्द से जल्द भुगतान किया जाए।

13. प्रत्येक महीना राशन-किरासन देने की गारंटी की जाए।

14. बरबीघा वासियों को बिजली बिल में सुधार की गारंटी दी जाए।

15. सरकारी योजनाओं की विफलता एवं योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार को बंद की जाय,शिक्षा की बदहाली में सुधार की जाय।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like