दूसरे जिलों के लिये स्थानांतरित 5 फार्मासिस्ट विरमित
शेखपुरा।
गत सप्ताह राज्य मुख्यालय द्वारा इस जिले से स्थानांतरित पाँच फार्मासिस्टों को मंगलवार के दिन सिविल सर्जन डॉ एमपी सिंह ने दूसरे जिलों के लिए विरमित कर दिया। जबकि राज्य सरकार द्वारा इस जिला से स्थानांतरित किये गए फार्मासिस्टों की जगह अबतक दो को दूसरे जिलों से यहाँ भेजी है।
सूत्रों ने बताया कि इस जिले के सदर अस्पताल से चार फार्मासिस्टों में सुशांत कुमार को हाजीपुर, वैशाली, दुर्गा प्रसाद को मोतिहारी , जयप्रकाश कुमार को सीतामढ़ी बिन्देशर मण्डल को भी सीतामढ़ी तथा रेफरल अस्पताल बरबीघा से मनोज कुमार सोलंकी को मधेपुरा जिला के लिए स्थानान्तरित करते हुए विरमित कर दिया गया है। उधर सरकार के निर्देशों के लोक में नालन्दा जिला से दो फर्माशिस्ट क्रमशः सुरेंद्र कुमार एवम मुरलीधर प्रियदर्शी बदलकर इस जिला में अपना योगदान दिया। जिसमें सुरेंद्र कुमार को सदर अस्पताल एवम प्रियदर्शी को रेफरल अस्पताल में ड्यूटी पर लगाया गया है।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
