• Monday, 09 June 2025
पटना में पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़, दो डकैत मारे गए, एक दारोगा घायल

पटना में पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़, दो डकैत मारे गए, एक दारोगा घायल

stmarysbarbigha.edu.in/

पटना में पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़, दो डकैत मारे गए, एक दारोगा घायल

 

 

पटना

 

पटना के फुलवारीशरीफ स्थित हिंदू निगम इलाके में पुलिस और डकैतों के बीच हुई मुठभेड़ में दो डकैत मारे गए, जबकि एक दारोगा गोली लगने से घायल हो गए। घायल दारोगा विवेक कुमार, जो गौरीचक थाना में पदस्थापित हैं, को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। मारे गए डकैतों की पहचान नालंदा निवासी मेमो और विवेक के रूप में हुई है।

 

मुठभेड़ के दौरान डकैतों ने पुलिस पर करीब 15 राउंड गोलियां चलाईं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो डकैत मारे गए, जबकि आधा दर्जन की संख्या में मौजूद अन्य डकैत भागने में सफल हो गए। 

 

DSKSITI - Large

पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार किया, जो गोली लगने से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी पश्चिम सरथ आरएस मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि फरार अपराधियों की तलाश में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से बड़ी संख्या में गोलियों के खोखे और कई पिस्तौल बरामद की हैं।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like