
अस्त्र-शस्त्र रखतीं हैं दुर्गा, ताकि असुरों का संहार किया जा सके। RSS

अस्त्र-शस्त्र रखतीं हैं दुर्गा, ताकि असुरों का संहार किया जा सके। RSS
शेखपुरा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक उमेश प्रसाद रंजन ने संगठन के स्थापना दिवस पर आयोजित विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए कहा हम हिंदू हैं और यह भाव सभी में होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विजयादशमी पर्व राष्ट्रधर्म का प्रतिनिधित्व करता है। यह उत्सव आत्मशुद्धि का प्रतीक पर्व है। यह पर्व हर वर्ग को जोड़ता है। मां दुर्गा अपने सभी हाथों में अस्त्र-शस्त्र रखतीं हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर असुरों का संहार किया जा सके।
उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और धर्म पर कोई खतरा न हो, इसके लिए हिंदू समाज का शक्तिशाली होने की जरुरत है, ताकि हमपर कोई आंख नहीं उठा सके।
बापू और संगठन के संस्थापक के बारे में की बात।
उन्होंने कहा कि स्वयं महात्मा गांधी ने एक बार आरएसएस के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार से कहा था कि जो काम हम नहीं कर सके, उसे आप बहुत बढ़िया से पूरा कर रहे हैं। आपका संगठन देश के लिए उपकारी होगा। गांधीजी ने कहा था कि भारत में जात-पात को मिटाना जरुरी है। इस भाव को डॉ. हेडगेवार ने साकार करके दिखाया। उन्होंने कहा कि संघ के कार्यकर्ताओं ने हिंदू समाज की रक्षा करने के लिए अपना बलिदान तक दिया है।

कई बार तो स्वयंसेवकों ने सेना की भी मदद की है। देश में जब भी संकट आता है, स्वयंसेवक भारत माता की जय बोलते हुए उसके समाधान में जुट जाते हैं।उन्होंने कहा कि आरएसएस की स्थापना डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में की थी। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि संघ का इतना विस्तार करें कि शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम में शेषपुरा नगर में एक हजार गणेवशधारी स्वयंसेवकों का पथ संचलन हो।
इसके पूर्व प्रांत प्रचारक उमेश प्रसाद रंजन,सह जिला संघचालक राधेश्याम वर्णवाल ने मां दुर्गा,भारत माता के साथ आर्धय सर संघचालक को पूष्प अर्पित कर शस्त्र पूजा किया । कार्यक्रम का संचालन मुख्य शिक्षक निलेश चन्द्रा व सन्नी कुमार ने किया एकल गीत राजीव कुमार ने लिया । उसके उपरांत स्वयंसेवकों ने अनुमंडल मैदान से पथ संचलन निकाला जो नगर के चांदनी चौक, कटरा चौक,खाणड पर, पटेल चौक, स्टेशन रोड ,जखराज स्थान, गिरिहिणडा, बुधौली बाजार होते हुए अरधौती धाम में संपन्न हुआ।
सभी स्वयंसेवक अपने गणवेश और वाद्ययंत्र के साथ पथ संचलन में शामिल हुए। मौके पर बरबीधा नगर संचालक श्यामसुंदर शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रो सुधीर कुमार, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वरुण सिंह, जिला प्रचारक अनिकेत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!