• Wednesday, 25 February 2026
विश्व शौचालय दिवस पर शेखपुरा के पूर्व डीएम दिनेश सिंह को भी किया गया सम्मानित

विश्व शौचालय दिवस पर शेखपुरा के पूर्व डीएम दिनेश सिंह को भी किया गया सम्मानित

Vikas

शेखपुरा।

शेखपुरा के पूर्व डीएम दिनेश सिंह को विश्व शौचालय दिवस पर पटना के ज्ञान भवन में आयोजित समारोह में सोमवार को उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने सम्मानित किया। यह सम्मान तत्कालीन डीएम के रूप में उनके द्वारा odf में किये गए कार्य के लिए दिया गया।

विश्व शौचालय दिवस पर आयोजित समारोह में उपमुख्यमंत्री के द्वारा सम्मानित किए जाने के अवसर पर शेखपुरा जिला के प्रभारी मंत्री एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रावण कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

यह पुरस्कार वर्तमान और निवर्तमान डीएम दिनेश सिंह एवं योगेंद्र सिंह को शेखपुरा जिले को बिहार का दूसरा ओडीएफ जिला बनाने के लिए दिया गया।

बता दें कि शेखपुरा जिला को ओडीएफ घोषित किए जाने में निवर्तमान जिलाधिकारी का अहम रोल रहा है जिसकी वजह से विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर उनको यह सम्मान दिया गया।

दोनों डीएम को सम्मान दिए जाने पर जिला के पदाधिकारियों से लेकर आम लोगों में खुशी देखी जा रही है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

dn

Comment / Reply From

You May Also Like