• Sunday, 19 April 2026
शेखपुरा जेल में अचानक आधी रात को DM, SP की छापेमारी

शेखपुरा जेल में अचानक आधी रात को DM, SP की छापेमारी

Vikas

शेखपुरा जेल में अचानक आधी रात को DM, SP की छापेमारी 

शेखपुरा।

 जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात शेखपुरा मंडल कारा में औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई जिला पदाधिकारी शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुई। निरीक्षण का उद्देश्य जेल के भीतर किसी भी प्रकार की अनियंत्रित गतिविधियों पर रोक सुनिश्चित करना था।

निरीक्षण टीम में अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, वरीय उप समाहर्ता सह जिला गोपनीय प्रभारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) एवं पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) सहित कई वरीय अधिकारी शामिल थे। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई।

टीम ने जेल के सभी वार्डों, बैरकों एवं हाई-सिक्योरिटी सेल्स की सघन तलाशी ली। बंदियों के सामान एवं बिस्तरों की भी गहन जांच की गई। लंबे समय तक चले इस अभियान के बाद जेल परिसर से कोई भी आपत्तिजनक सामग्री, जैसे मोबाइल, नशीले पदार्थ या हथियार, बरामद नहीं हुआ।

जिला पदाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था एवं साफ-सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया गया।

DSKSITI - Large

इस कार्रवाई के माध्यम से प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like