• Thursday, 02 May 2024
बैठक से गायब अधिकारियों पे गिरी DM की गाज। पूछा स्पष्टीकरण.. मचा हड़कंप

बैठक से गायब अधिकारियों पे गिरी DM की गाज। पूछा स्पष्टीकरण.. मचा हड़कंप

DSKSITI - Small

शेखपुरा न्यूज़ ब्यूरो

ईद उल फितर के मौके पर बुलाई गई संयुक्त संबोधन बैठक से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने की वजह से जिलाधिकारी योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ने बैठक से गायब रहने वाले पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछा है।

इसकी जानकारी देते हुए sheikhpuranews.com को जिलाधिकारी योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि सिविल सर्जन शेखपुरा डॉ मृगेंद्र सिंह, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, जिला अग्निशामक पदाधिकारी तथा अरियरी के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से यह स्पष्टीकरण पूछा गया है।

स्पष्टीकरण में इस बात पर सख्ती दर्शाई गई है कि ईद-उल-फितर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर आयोजित संयुक्त संबोधन से अनुपस्थित रहना गंभीर मसला है। इसके वजह से विधि व्यवस्था की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है अतः तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण का जवाब दें।

जिला अधिकारी के द्वारा पूछे गए स्पष्टीकरण से पदाधिकारियों में हलचल देखी जा रही है गंभीर मसले पर गायब रहने वाले पदाधिकारी इस स्पष्टीकरण के बाद परेशान नजर आ रहे है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Tags

dm

Comment / Reply From

You May Also Like