• Tuesday, 10 February 2026
विसर्जन जुलूस में गुलाल फेंकने पर मारपीट, डीजे बजाने में मारपीट

विसर्जन जुलूस में गुलाल फेंकने पर मारपीट, डीजे बजाने में मारपीट

Vikas

शेखोपुरसराय।

थाना क्षेत्र के पांची गांव में विसर्जन जुलूस के दौरान लड़कियों पर गुलाल फेंकने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना में घायल लोगों का इलाज स्थानीय निजी क्लिनिक में कराया गया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की छानबीन की जा रही है। दोनों पक्ष की ओर से प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है।

उधर शेखोपुरसराय बाजार में डीजे वाहन पर अश्लील गीत बजाए जाने के विरोध में छत से पानी फेंक दिया गया जिसकी वजह से दो गुटों में जमकर विवाद हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला को संभाला।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From