• Monday, 09 June 2025
जानिए डिस्टिक जज ने क्यों कहा कि उनका मन करता है कि इसी मंदिर धाम में बस जाएं…

जानिए डिस्टिक जज ने क्यों कहा कि उनका मन करता है कि इसी मंदिर धाम में बस जाएं…

stmarysbarbigha.edu.in/

बरबीघा (शेखपुरा)

बरबीघा विष्णु धाम परिसर में बड़ी संख्या में जिले भर के प्रबुद्ध लोग जुटे और शेखपुरा डिस्टिक जज निवर्तमान रमेश सिंह को भावभीनी विदाई दी। रमेश से 31 दिसंबर को अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके पर रोटरी क्लब एवं विष्णु धाम मंदिर कमेटी के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया था।

इस मौके पर डिस्टिक जज ने अपने संबोधन में कहा कि विष्णु धाम परिसर से उनका आत्मीय लगाव है और वे अक्सर विष्णु पूजा को लेकर यहां आते रहे हैं।

उन्हें ऐसा लगता है कि भगवान विष्णु उन्हें मार्गदर्शन देते रहते हैं।

मन करता है यहीं बस जाएं

डिस्टिक जज ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि उनका बस चले तो वे विष्णु धाम में ही आकर रहने लगे। यहीं बस जाएं। यहां आकर उनको शकुन मिलता है।

इस अवसर पर विष्णु धाम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने डिस्ट्रिक्ट जज रमेश सिंह को विदाई देते हुए अंग वस्त्र देकर भी सम्मानित किया

और कहा कि रमेश बाबू डिस्टिक जज होते हुए भी समाज के लोगों से मिलजुल कर रहने वाले थे और उन्होंने सामाजिक कार्यों में लगातार अपनी सहभागिता भी दी।

DSKSITI - Large

 

इस मौके पर रोटरी से जुड़े बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। जिनमें डॉ के पुरुषोत्तम, डॉ जय राम पंडित, सेवानिवृत्ति रामाधीन कॉलेज के प्राचार्य प्रो रामाकांत सिंह, शेरगिल, डॉ अजय कुमार झा, पन्ना लाल, डॉ प्रेम लता सिंह, डॉ मुनेश्वर सिंह, पारस कुमार सहित अन्य लोग प्रमुख थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like