• Monday, 20 May 2024
बिहार सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों का हुआ बंटवारा, देखिए लिस्ट

बिहार सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों का हुआ बंटवारा, देखिए लिस्ट

DSKSITI - Small

बिहार सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों का हुआ बंटवारा, देखिए लिस्ट

News Desk 

बिहार सरकार में शुक्रवार को मंत्रिमंडल के गठन के बाद शनिवार को मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया। इस बीच पुराने मंत्रियों के कई विभाग बदल दिए गए। नए मंत्रियों को भी विभागों का बंटवारा संभावित और चर्चा के अनुरूप न होकर अलग हुआ है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सामान्य प्रशासन गृह विभाग अपने पास रखते हुए अन्य विभाग अपने पास रखे हैं । सम्राट चौधरी वित्त और वाणिज्य, विजय सिंहा पथ निर्माण, खनन और कला संस्कृति विभाग के मंत्री बने हैं।

 विजय चौधरी शिक्षा मंत्री नहीं रहे। उनको जल संसाधन, संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया है। इसी तरह विजेंद्र यादव ऊर्जा मंत्री योजना एवं विकास मंत्री बनाए गए हैं। मंगल पांडे स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री बनाए गए।

 अशोक चौधरी का भी विभाग बदल गया है। वह पहले भवन निर्माण मंत्री थे। अब उनको ग्रामीण कार्य मंत्री बनाया गया है। नितिन नवीन को नगर विकास एवं आवास मंत्री बनाया गया है। महेश्वर हजारी सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री बनाए गए हैं। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को बनाया गया है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like