• Thursday, 16 October 2025
डीलर प्रत्येक माह नहीं देता अनाज तो लाल झंडा ले कर प्रखंड को घेर लिया।

डीलर प्रत्येक माह नहीं देता अनाज तो लाल झंडा ले कर प्रखंड को घेर लिया।

Vikas

शेखपुरा/बरबीघा

जनता के सवालों पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने से शेखपुरा एवं बरबीघा प्रखंड कार्यालयों को घेर लिया। बड़ी संख्या में लाल झंडा लिए कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक को घेर कर जमकर नारेबाजी की।

नारेबाजी कर रहे सीपीआई के लोगों ने डीलरों के द्वारा प्रत्येक महीने अनाज नहीं देने की शिकायत कर रहे थे।

साथ ही साथ सरकार से किसानों को दिए गए कर्ज की माफी का भी गुहार लगा रहे थे।

कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा मंगलवार को व्यापक स्तर पर आंदोलन किया गया। इस आंदोलन में शेखपुरा में जिला सचिव प्रभात कुमार पांडे ने कहा कि जनता के सवालों को दरकिनार कर देश और राज्य की सरकार मंदिर मुद्दे को उठा रही है जिससे देश का भला नहीं होता।


बरबीघा में आंदोलन कर रहे कम्युनिस्ट पार्टी के शिवबालक सिंह, वीरेंद्र सिंह, धर्मवीर कुमार, छोटन सिंह इत्यादि ने कहा कि गांव में किसी भी डीलर के द्वारा प्रत्येक महीने अनाज नहीं दिया जाता।

DSKSITI - Large

आम लोगों के द्वारा अनाज की मांग की जाने पर उसे डरा धमका दिया जाता है। इसी तरह से लोगों ने जन समस्याओं पर भी अपने अपने विचार रखे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like