• Wednesday, 27 May 2026
पहाड़ में मजदूरी करता था स्कूली बच्चा, गिरकर हो गई मौत।

पहाड़ में मजदूरी करता था स्कूली बच्चा, गिरकर हो गई मौत।

Vikas

चेवाड़ा।

चकंदरा पहाड़ में एक स्कूली बच्चे की मजदूरी करने के क्रम में गिरकर मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान मनोज कुमार के रूप में की गई। ग्रामीणों ने बताया कि मनोज कुमार दस वर्ष का बच्चा स्कूल जाने के बजाय चकंदरा के पहाड़ बरारी में मजदूरी करता था।

इसी क्रम में मजदूरी के दौरान उसकी पैर फिसल गई और सर में चोट लगने की वजह से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया जा रहा था और रास्ते में उसकी मौत हो गई।

उधर इस घटना पर पुलिस मजदूरी करने से इनकार कर रही है। मृतक बच्चे के परिजनों द्वारा अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।

पहाड़ों पर हैं बाल मजदूर

ग्रामीण सूत्रों की माने तो चकंदरा के पहाड़ सहित अन्य पहाड़ों पर बाल मजदूर बड़ी संख्या में पत्थर तोड़ने के काम में जुटे हुए हैं और इसी क्रम में एक मजदूर की मंगलवार की मौत हो गई।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From