• Sunday, 08 February 2026
यहां पानी में तैरती हुई एक व्यक्ति की मिली लाश, गांव में सनसनी 

यहां पानी में तैरती हुई एक व्यक्ति की मिली लाश, गांव में सनसनी 

Vikas
बरबीघा
शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव के अहरा में  सुबह-सुबह लोगों ने पानी में तैरती हुई देखी। लाश को देखे जाने पर इसकी सूचना गांव वालों को दी गई । सुबह में गांव में लाश मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई। आशंका में लोग यहां पहुंचे फिर एक युवक   पानी में प्रवेश कर लाश की पहचान की गई तो इसकी पहचान गांव के एक 50 वर्षीय सकल मांझी के रूप में की गई।
बताया जाता है कि  शौच के लिए निकले थे। इसी क्रम में पैर फिसल जाने से संभवत यह घटना घटी है। गांव वालों से मिली जानकारी में बताया गया कि गांव के कुछ युवक खेत की तरफ जब टहलने के लिए गए तो एक लाश को पानी में तैरता हुआ पाया। पानी में तैरते हुए लाश को देखे जाने पर अन्य लोगों को इसकी सूचना दी गई। बड़ी संख्या में गांव के लोग जब जूटे तो एक युवक ने पानी में प्रवेश कर लाश की पहचान के जो गांव के ही सकल मांझी के रूप में की गई। इसकी सूचना भी पुलिस को दी गई है। लाश को पानी से निकालने की प्रक्रिया की जा रही है। परिवार वालों और पुलिस के आने पर इस घटना की विस्तृत जानकारी निकल सकेगी।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From