• Monday, 09 February 2026
परवल खेत में काम कर रहे किसान को दबंगों ने बेरहमी से पीटा

परवल खेत में काम कर रहे किसान को दबंगों ने बेरहमी से पीटा

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा के गोपीचक गांव के किसान के साथ बगल के गांव के दबंगों ने बेरहमी से मारपीट की। मामूली से विवाद में दबंगों ने परवल के खेत में काम कर रहे किसान पर हमला कर उसके साथ मारपीट की।

DSKSITI - Large

मारपीट में मोहन पासवान और रामप्रवेश पासवान के साथ बेरहमी से मारपीट की। घायल को सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। रामप्रवेश पासवान के सर में गंभीर चोट लगी हुई है। इस संबंध में पीड़ित ने बताया कि वह लोग परवल के खेत में काम कर रहे थे तभी दबंगों ने हमला कर दिया। हमला करने वाले बहीकट्टा गांव के लोग थे। इस हमले में बड़ी संख्या लोग शामिल थे। और उनके द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From