• Saturday, 11 April 2026
महादलित को सरकारी बोरिंग से नहीं दिया जा रहा पानी। सरकार सभी मोर्चे पे विफल।

महादलित को सरकारी बोरिंग से नहीं दिया जा रहा पानी। सरकार सभी मोर्चे पे विफल।

Vikas

चेवाड़ा।

बिहार एवं केंद्र सरकार की सारी योजनाएं फाइलों पर चल रही है और जनता का कोई भी काम नहीं होता और सभी मोर्चों पर राज्य और केंद्र सरकार विफल है। आज महादलित परिवार को सरकारी बोरिंग से पीने का पानी तक नहीं दिया जाता।
इन मांगों के साथ साथ तमाम भूमिहीन परिवार को वास,आवास के लिए पर्चा , पीने के लिए पानी का घोर संकट दूर करने , राशन कार्ड से बंचित परिवार को राशन कार्ड को लेकर खेग्रामस व् भाकपा माले के बैनर तले एक दिवसीय धरना दिया गया। इसकी अध्यक्षता माले प्रखण्ड सचिव व् खेग्रामस जिला संयोजक विश्वनाथ प्रसाद ने किया।


मौके पर माले जिला सचिव विजय कु विजय, माले युवा नेता कमलेश प्रसाद, माले नेता कमलेश कु मानव ने धरना को संबोधित किया।

इस अवसर विजय कुमार विजय ने कहा की केंद्र व् राज्य के अंदर अपराध चरम पर है,गुंडों को वेल और इंसानो को जेल होता है।

4अक्टूबर को हमारे बेगुसराय जिला सचिव दिवाकर प्रसाद को आधी रात में वीना कोई केश मुकदमा के पुलिस गिरफ्तार कर लिया और झूठे मुकदमा में फंसा कर जेल में डाल दिया।

युवा नेता कमलेश प्रसाद ने कहा सरकार की सारी योजना गरीबो के लिए फेल साबित हो रही है। चाहे वो आवास का मामला हो या आवास के लिए पर्चा का,पानी संकट का, मनरेगा में काम शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार,किसान का मामला हो।

DSKSITI - Large

कोई लाभ गरीबो को नही मिल रहा है।

चेबाड़ा प्रखण्ड के करंडे गाँव में महादलित को सरकारी पानी टँकी से पानी नही दिया जा रहा है। इस तरह की समस्या दूर करने की मांग की गई। धरना में प्रदीप मांझी, रमेश्वर मांझी, जुगल मांझी,शंकर मोची,उसा देवी , शर्मिला देवी इत्यादि मौजूद थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like