• Wednesday, 25 February 2026
ईट भट्ठों से कमाकर आया दलित परिवार, दबंग पहुंच गए रंगदारी बसूलने। कमता गांव की घटना

ईट भट्ठों से कमाकर आया दलित परिवार, दबंग पहुंच गए रंगदारी बसूलने। कमता गांव की घटना

Vikas

शेखपुरा न्यूज़ ब्यूरो

कमता गांव के दो दर्जन दलित परिवार कलेक्ट्रेट में पहुंचकर अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाने लगे। इन दलितों का आरोप है कि वे लोग ईट भट्ठा से कमा कर लौटे हैं और दबंग लोग उनसे रंगदारी मांगने लगे हैं। प्रत्येक साल इसी तरह की रंगदारी वसूली जाती है। आरोप लगाने वालों में बुद्धन मांझी, माधव, राजा राम मांझी, सीताराम, बैजू, शरण इत्यादि ने बताया कि दो-तीन दिनों से वह लोग रात भर जागकर दबंगों के आने का इंतजार करते हैं।

कार और बाइक से आते है दबंग

कभी कार से तो कभी बाइक से एक दर्जन की संख्या में दबंग आते हैं और उनके साथ मारपीट और गाली गलौज कर रंगदारी देने की मांग करते हैं। दबंग लोग बगल के मेहुस गांव के बताए जा रहे हैं ।

भट्ठे से कमा के लौटे है

दलित परिवारों का कहना है कि वे लोग ईंट भट्ठे से कमा कर लौटे हैं इसीलिए दबंगों के द्वारा उनकी कमाई से रंगदारी मांगी जा रही है। उधर इस संबंध में पीड़ित परिवारों से पुलिस कप्तान दयाशंकर ने मुलाकात की और दबंगों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like