• Tuesday, 10 February 2026
दस्त नियंत्रण को लेकर संध्या चौपाल आयोजित

दस्त नियंत्रण को लेकर संध्या चौपाल आयोजित

Vikas

शेखपुरा।

जिले के सदर प्रखंड के रामरायपुर गांव में सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा के अंतर्गत आम जन जागरूकता हेतु पिरामल फाउंडेशन के तत्वावधान मे संध्या चौपाल का आयोजन किया गया।

जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया ।चौपाल को संबोधित करते हुये पिरामल फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि विशाल कुमार के द्वारा बताया गया कि बरसात के समय पानी व मिट्टी मे रहने वाले विषाणु से ० से ५ साल के बच्चों में डायरियाँ होने का खतरा ज्यादा होता है ऐसे मे जैसे कि बिमारि के लक्षण जैसे तीन बार से ज्यादा पतला शौच होने लगे और बच्चा शिथिल पडने लगे तो घरेलू-उपचार के रूप में ओ आर एस का घोल बनाकर देना प्रारंभ कर दे।

साथ जिंक की खुराक देने लगे ।और अगर ये घर पर ना रूके तो इसे तुरंत आशा या ए एन एम दीदी के माध्यम से स्वास्थ्य उपकेन्द्र ले जाय ।सरकारी आकडो की माने तो 0-5 वर्ष के बच्चों में डायरियाँ होने की संभावना ज्यादा होती है और प्रत्येक वर्ष १०प्रतिशत बच्चों के मौत का कारण यह होता है ।सरकार द्वारा इससे बचाव के लिये प्रत्येक परिवार मे जिसमे इस उम्र के बच्चे है मुफ्त मे आशा कार्यकर्ताओं द्वारा ओआरएस का पैकेट दिया जा रहा है। साथ ही इसका घोल कैसे पिलाये इसकी जानकारी दी आ रही है ।

साथ ही स्वच्छता के उपाय जैसे हाथों की सफाई शौच के बाद खाना खाने से पहले अवश्य करे साथ ही औरो को भी बताये ।इस अवसर पर पिरामल फाउंडेशन के धन्नजय, सेराज हसन, एवम महिलाएं बच्चे वृद्ध एवं पुरुष उपस्थित हुए ।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From