• Wednesday, 10 June 2026
Big News: राजस्थान के व्यापारी से 82 लाख खाता से गायब करने वाले तीन धराये

Big News: राजस्थान के व्यापारी से 82 लाख खाता से गायब करने वाले तीन धराये

Vikas

Big News: राजस्थान के व्यापारी से 82 लाख खाता से गायब करने वाले तीन धाराएं

बरबीघा (शेखपुरा)

बिहार के शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड से तीन साइबर क्रिमिनल को राजस्थान की पुलिस के द्वारा स्थानीय पुलिस के सहयोग से पकड़ लिया गया। गिरफ्तार किए गए तीनों युवकों से कई राज पुलिस ने उगला लिए हैं। सभी पर राजस्थान के भीलवाड़ा के व्यापारी के खाता से बिरासी लाख रुपए गायब करने का आरोप है।

इंटरनेट के माध्यम से खाता और ईमेल हैक करके इस पैसे की ऑनलाइन निकासी की गई है। बताया जाता है कि 82 लाख रुपए गायब होने पर व्यापारी दिवालिया हो गया है। और उसकी मानसिक स्थिति भी खराब हो गई है। राजस्थान पुलिस कई दिनों से यहां डेरा जमाए हुए थी और सभी की छापेमारी में गिरफ्तारी हो रही थी। नवादा सहित अन्य जिलों में भी इस नेटवर्क में छापेमारी हो रही है। 82 लाख रुपए की निकासी के बड़े माफिया को पकड़ने को लेकर ही रणनीति बनाई गई थी परंतु उसे पकड़ से बाहर बताया जा रहा है। पकड़े गए तीनों युवकों को ट्रांजिट रिमांड पर कोर्ट में प्रस्तुत कर राजस्थान पुलिस अपने साथ लेकर जाएगी। यह गिरफ्तारी बरबीघा क्षेत्र से की गई है। मिशन ओपी क्षेत्र के तीनों युवकों को पकड़ा गया है। युवकों की पहचान सोनू कुमार, पिता बिपिन सिंह, कुसेढ़ी (मिशन चौक पर मिठाई दुकान) प्रदुम्न कुमार, विश्कर्मा नगर तथा जितेंद्र कुमार, वीरपुर के रूप में की गई।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From