• Wednesday, 25 February 2026
बरबीघा में 18 घंटे से बिजली है गुल, अधिकारी नहीं दे रहे कोई जवाब

बरबीघा में 18 घंटे से बिजली है गुल, अधिकारी नहीं दे रहे कोई जवाब

Vikas

बरबीघा।

सोमवार की रात्रि 9:00 बजे के बाद से ही बरबीघा की बिजली गुल है और अधिकारी अभी तक कोई ठोस जवाब भी नहीं दे पा रहे। पिछले 18 घंटे से बिजली नहीं होने की वजह से घरों में पीने के पानी की आफत हो गई है और परेशान कई बच्चे स्कूल तक नहीं जा सके। बिजली नहीं रहने से जहां सुबह सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी कठिनाई हुई वही वही कामकाजी पुरुषों और महिलाओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बिजली नहीं रहने से कई छोटे मोटे उद्योग-धंधों पर भी काफी असर पड़ा है। जबकि बिजली का असर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर भी देखा जा रहा है इसको लेकर बरबीघा में लोगों में नाराजगी भी है।

बरबीघा वासियों का मानना है कि बरबीघा की बिजली लगातार 24-24 घंटे तक गायब हो जाती है और अधिकारी बिजली के तार में खराबी की बात बताते रह जाते हैं। पिछले दो-तीन महीनों से ऐसा लगातार हो रहा है।

अधिकारी ही बन गए ठेकेदार

उधर सरकारी सूत्रों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि बिजली विभाग से जुड़े कई अधिकारी बिजली के पोल और खंभा गाड़ने और व्यवस्था दुरुस्त करने की ठेकेदारी शुरू कर दिए हैं और इसी वजह से अपनी ठेकेदारी कंपनी होने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है और अधिकारी मनमानी कर रहे हैं।

जबकि इस संबंध में पूछे जाने पर विद्युत अभियंता अभिषेक राज ने बताया कि 33000 तार में खराबी होने की वजह से वह पकड़ में नहीं आ रहा है और सुबह से ही बिजली मिस्त्री लगे हुए हैं।

बिना पैसा नहीं होता कोई काम

DSKSITI - Large

उधर स्थानीय लोगों की माने तो बरबीघा में बिजली मिस्त्री जानबूझकर आनाकानी करते हैं और लोगों से बिजली व्यवस्था ठीक करने के नाम पर पैसे की उगाही भी करते हैं। बिजली मिस्त्री को पैसा नहीं मिलने पर लोगों को परेशान भी किया जाता है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like