• Monday, 09 February 2026
30 नवंबर से 14 दिसंबर तक खुरहा टीकाकरण। गाय को बचा लीजिये…

30 नवंबर से 14 दिसंबर तक खुरहा टीकाकरण। गाय को बचा लीजिये…

Vikas

शेखपुरा।

खुरहा और मुँह पका बीमारी से बचाव को लेकर पशुपालन विभाग ने टीकाकरण शुरू किया गया।

यह अभियान 30 नवंबर से 14 दिसम्बर तक चलेगा। जिला में इसके लिए 54 टीम बनाया गया है। नगर परिषद के मुख्य वार्ड पार्षद कुमकुम भारती ने इस अभियान की शुरुआत गौशाला से की है।

इस अवसर पर जिला पशुपालन पदाधिकारी डा अजय कुमार, डा कौशलेन्द्र कुमार सहित नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी आदि मौजूद थे

प्राप्त जानकरी में बताया है कि यह टिका 06 माह से उपर के सभी खुर बाले पशु को दिया जायेगा।

आठ माह के गर्भवती पशु को भी यह टिका नहीं दिया जाना है। इस टीकाकरण अभियान में दुधारू पशु को लक्षित किया गया है।

DSKSITI - Large

बता दें कि पिछले साल टीकाकरण फाइलों में होने की वजह से इस साल इस बीमारी से बड़ी संख्या में पशुओं की मौत हो गई। गांव गांव पशुपालक इससे परेशान रहे इस साल यह योजना जमीन पर पहुंचेगी यह समय ही बताएगा।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From