• Monday, 09 February 2026
कोविड-19 पॉजिटिव एक और मरीज की हो गई मौत

कोविड-19 पॉजिटिव एक और मरीज की हो गई मौत

Vikas

शेखपुरा

जिले में कोविड-19 पॉजिटिव एक और मरीज की मौत हो गई। मृतक की पहचान शेखपुरा नगर क्षेत्र के गिरीहिंडा मोहल्ला निवासी विजय गुप्ता के रूप में की गई है। उनका दाह संस्कार कोविड-19 नियमानुसार कर दिया गया है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी है।

DSKSITI - Large

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी में बताया गया है कि विजय गुप्ता किडनी के मरीज थे। उनका इलाज पटना में किया जा रहा था। इसी दौरान बीते दिनों में किडनी का इलाज कराने के लिए पटना गए। पटना में उनका सैंपल कोविड-19 जांच के लिए लिया गया। इलाज कराने के बाद वे शेखपुरा आ गए। घर आने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से पावापुरी मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। इसी बीच उनका निधन हो गया । वहीं पटना में लिए गए सैंपल का रिपोर्ट भी पॉजिटिव होने की जानकारी दे दी गई।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From