• Friday, 17 April 2026
CORONA Updates:  हॉस्पिटल मैनेजर भी Positive, कई प्रमुख लोग भी संक्रमित

CORONA Updates:  हॉस्पिटल मैनेजर भी Positive, कई प्रमुख लोग भी संक्रमित

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा जिले में कोविड-19 का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़े के अनुसार जिले में कोरोना से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा 487 हो गया है। नए संक्रमित होने वाले में सदर अस्पताल का हॉस्पिटल मैनेजर तथा एक और महिला स्वास्थ्य कर्मी शामिल है।

इसी तरह से डीएसपी ऑफिस से जुड़ा एक व्यक्ति एवं बुनियाद केंद्र शेखपुरा से जुड़ा एक व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है । जबकि लोक जन शिकायत से जुड़े एक कर्मी के साथ साथ महादेव नगर, कटरा चौक, दल्लू चौक इत्यादि से एक-एक संक्रमित मिलने की बात बताई गई है।

बुधवार को प्राप्त आंकड़े में ट्रूनेट से जांच में संक्रमित मिलने वालों की संख्या 8 बताई गई है। जबकि मंगलवार को ही कीट से 12 लोग के संक्रमित होने की बात बताई गई थी। जिले में सभी संक्रमित होने वालों की संख्या 487 हो गई है ।

317 हुए ठीक

कोविड-19 के 170 ऐक्टिव मामले ही बताए जा रहे हैं । जबकि एक 317 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 112 लोग होम आइसोलेशन में अपने घरों में नियमानुसार रह रहे हैं। जबकि 58 लोग शेखपुरा के आइसोलेशन सेंटर पर इलाज रखें।

प्रखंड स्तर पर 30 लोगों का रैपिड किट से जांच

जिले में लगातार कम लोगों की जांच होने की शिकायत के बाद राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी प्रखंडों से 30 लोगों का रैपिड किट से जांच करने की बात सामने आ रही है। इसको लेकर निर्देश दिए जा रहे हैं।

DSKSITI - Large

कुछ गंभीर लोगों को रेफर करने की तैयारी

शेखपुरा जिले में कुछ गंभीर कोविड-19 से प्रभावित लोगों को रेफर करने की तैयारी हो रही है। गंभीर लोगों को पावापुरी मेडिकल अस्पताल में रेफर किया जाएगा । स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी में बताया गया है कि शेखपुरा नगर परिषद का एक व्यक्ति तथा एक बैंक के पदाधिकारी को रेफर करने को लेकर मेडिकल टीम तैयारी कर रही है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From