ये है कोरोना फाइटर :-बांट रहे हैं मुफ्त में राशन सामग्री, थैक्यू कहिये इनको
शेखपुरा
शेखपुरा जिले में जहां वैश्विक समस्या से लोग परेशान हैं और कुछ लोग कालाबाजारी कर मुनाफाखोरी कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो मुफ्त में राशन की सामग्री वितरित कर रहे हैं । ऐसा ही कारनामा किया है शेखपुरा नगर परिषद के कॉलेज मोड़ के पास संचालित राशिद किराना दुकान के संचालक है। कटनी कोल निवासी मोहम्मद राशिद के द्वारा चावल, आलू , तेल इत्यादि राशन की सामग्री का मुफ्त में वितरण किया गया है।


वितरण करने की सूचना कल ही लोगों को दी गई थी और सुबह में सोशल डिस्टेंस बनाए रखते हुए राशन सामग्री का वितरण किया गया। राशन सामग्री का वितरण करने के लिए एक मीटर की दूरी बनाए रखने हेतु गोला भी बना दिया गया था और जुटे हुए लोगों को सभी राशन सामग्री मुफ्त में दी गई ।
इस अवसर पर मोहम्मद राशिद ने बताया कि बड़े भाई मोहम्मद कादिर की प्रेरणा से इस वैश्विक संघर्ष में उन्होंने एक छोटी सी पहल की है और लोगों को इसी तरह से आम लोगों की मदद करनी चाहिए। यह देश की बड़ी समस्या है और हम सब आज एक दूसरे की मदद करके ही कोरोना के इस समस्या से मुकाबला कर सकते हैं।



इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!