• Monday, 01 June 2026
आइसोलेशन केंद्र में भर्ती दो महिला मरीज की मौत 

आइसोलेशन केंद्र में भर्ती दो महिला मरीज की मौत 

Vikas
शेखपुरा
रविवार को आइसोलेशन केंद्र में भर्ती दो महिला मरीज की मौत हो गई। शनिवार की रात की यह घटना है। इस घटना की पुष्टि आइसोलेशन के केंद्र प्रभारी डॉ अशोक कुमार के द्वारा की गई है। बताया कि ऑक्सीजन का स्तर बहुत कम हो गया। प्रयास के बाद भी नहीं बढ़ सका।
इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि दोनों महिलाओं का इलाज आइसोलेशन केंद्र में हो रहा था। इसी दौरान रात्रि में तबीयत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान सदर प्रखंड के हथियावां गांव निवासी 65 वर्षीय शमिष्टा देवी के रूप में की गई है। मृतक महिला बरबीघा विधायक की चाची थी और जाने माने ठेकेदार कन्हैया सिंह की मां थी। वहीं दूसरी मृतक महिला अरियरी प्रखंड के रामपुर गांव निवासी 60 वर्षिय सुनैना देवी थी।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From