• Wednesday, 25 February 2026
रसोईया संघ ने 28 हजार वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

रसोईया संघ ने 28 हजार वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Vikas

रसोईया संघ ने 28 हजार वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर किया प्रदर्शन 

 

शेखपुरा

 

समाहरणालय के गेट पर रसोईया संघ के द्वारा जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। राज्यव्यापी इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में रसोईया जुटी हुई थी। पटेल चौक से जुलूस यहां पहुंचा।

 

 इस प्रदर्शन का नेतृत्व रसोईया संघ गोप गुट एक्टू के द्वारा किया जा रहा था। इसके जिला संयोजक कमलेश प्रसाद इसका नेतृत्व कर रहे थे ।

 

उन्होंने कहा कि रसोईया के साथ घोर अन्याय किया जा रहा है। स्कूल में सफाई से लेकर खाना बनाने का काम कराया जाता है। कहीं-कहीं शौचालय में पानी भी देने का दबाव बनाया जाता है। इसके बाद भी एक माह में मात्र 1650 रुपया दिया जाता है। संघ के द्वारा 28000 से कम वेतन की मांग नहीं की जा रही है। साथ ही साथ राजकर्मी का दर्जा देने की भी मांग इसमें शामिल है। कई अन्य मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है।

DSKSITI - Large

 

 इसमें एनजीओ के द्वारा खाना स्कूल में भेजने के मामले का भी विरोध किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि इसको लेकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सोपा गया है । इस अवसर पर भाकपा माले के जिला सचिव विजय कुमार विजय ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार रसोईया के साथ नाइंसाफी कर रही है । पूंजीवादी व्यवस्था में गरीबों का शोषण हो रहा है। इस अवसर नेत्री बेबी देवी के साथ-साथ कमलेश मानव, राजेश राय, रिकी खान , रामकृपाल सिंह इत्यादि की भागीदारी देखी गई।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like