• Monday, 09 June 2025
सीएनवी कॉलेज के व्याख्याता का आकस्मिक निधन, शोक सभा आयोजित

सीएनवी कॉलेज के व्याख्याता का आकस्मिक निधन, शोक सभा आयोजित

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा।

सदर प्रखंड के हथियावां स्थित सीएनवी कॉलेज में जंतु विज्ञान विषय के व्याख्याता पद पर कार्यरत प्रो कुमार  मुकेश की मौत सोमवार के दिन पटना में इलाज के दौरान हो गई। वे लगभग 52 वर्ष आयु के थे। स्व कुमार निकटवर्ती लखीसराय जिले के वभनगावां गाँव के निवासी थे। पिछले कुछ वर्षों से वे मधुमेह रोग से आक्रांत थे। हालत गम्भीर होने के बाद उन्हें इलाज हेतु पटना स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहाँ उन्होंने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया। मंगलवार को कॉलेज प्रांगण में उनके निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ उमाकांत सिंह ने की। शोकसभा में आरडी कॉलेज के प्रोफ़ेसर डॉ दिवाकर कुमार सिंह , प्रो सच्चिदानन्द  सिंह , प्रो दिनेश सिंह , संजय प्रसाद, अशोक कुमार सहित कई शिक्षक एवम शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोकसभा में उनके व्यक्तित्व एवम कृतित्व पर भी विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि उनके आकस्मिक निधन से कॉलेज ने एक विद्वान शिक्षक को खो दिया। उनकी कमी सदा खलती रहेगी।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

cnb

Comment / Reply From

You May Also Like