• Wednesday, 25 February 2026
छठ घाट पर गंदगी का अंबार। नगर परिषद फैल। फाइल पे चला अभियान

छठ घाट पर गंदगी का अंबार। नगर परिषद फैल। फाइल पे चला अभियान

Vikas

बरबीघा।

बरबीघा नगर परिषद के द्वारा छठ घाट की साफ-सफाई को लेकर भले ही दावे किए जाते हो परंतु नगर परिषद के माउर छठ घाट पर साफ-सफाई का नजारा आप खुद देख सकते हैं।

यह छठ घाट वार्ड संख्या 24 और 25 का है। जहां इस घाट पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है वहीं इसको लेकर वार्ड पार्षद प्रसून कुमार भल्ला ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस गंदे घाट पर छठ व्रतियों के द्वारा किस तरह से अर्घ्य दिया जाएगा यह समस्या बनी हुई है।

नगर परिषद के द्वारा इसकी साफ-सफाई ठीक ढंग से नहीं कराई गई जिससे यह समस्या बनी हुई है।

बता दें कि यह छठ घाट प्रसिद्ध है और यहां वार्ड संख्या 24 और 25 के साथ-साथ वार्ड संख्या 16, 17 के लोग भी अर्घ्य देने के लिए आते हैं। परंतु यहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like