• Monday, 09 February 2026
सांसद चंदन सिंह का हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन

सांसद चंदन सिंह का हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन

Vikas

बरबीघा

नवादा लोकसभा से लोक जनशक्ति पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद चंदन सिंह का बरबीघा में भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। रविवार को इस नागरिक अभिनंदन का आयोजन भर विभाग के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में किया गया।

इससे पूर्व चंदन सिंह का स्वागत रास्ते में समर्थकों के द्वारा किया गया एवं बैंड बाजे, हाथी के साथ जमकर नारेबाजी की गई। चंदन सिंह पहुंचते ही बिहार केसरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। साथ ही साथ नगर हॉल में बड़ी संख्या में जुटे समर्थक और कार्यकर्ता उनका अभिनंदन किया।

मौके पर प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ सहजानंद सिंह, पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, एनडीए गठबंधन के भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष संजीत प्रभाकर, जदयू के जिला अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद, बृजमोहन सिंह बर्फ बुद्धन जी सहित चिंटू सिंह, पूर्व मुखिया पवन किशोर, दीपक कुमार, संतोष कुमार शंकु, अजित कुमार छोटू एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

ch

Comment / Reply From