शेखपुरा में देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज
शेखपुरा में देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज
शेखपुरा
शेखपुरा नगर क्षेत्र के गोल्डन चौक पर किराए के डेरा में रहने वाली जिले के चेवाड़ा प्रखंड के कारण्डे थाना के एक गांव के निवासी एक महिला से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।
इसकी प्राथमिकी जिले के महिला थाना में दर्ज कराई है । जिसने अपने रिश्ते के देवर छोटू कुमार पर जबरन गोल्डन चौक स्थित डेरा में जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
इस संबंध में महिला थाना अध्यक्ष अनामिका कुमारी ने बताया कि पीड़ित महिला के द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद प्राथमिककी दर्ज की गई है।
उधर , बताया जाता है कि छोटू कुमार लखीसराय जिला के हलसी गांव का निवासी है।
पीड़ित महिला का वह रिश्ते में देवर लगता है। जानकारी में बताया गया कि पीड़ित महिला तीन बच्चे की मां है और उसका पति तमिलनाडु में मजदूरी करने गया था। इसी बीच छोटू कुमार ने पीड़ित महिला से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
उधर, यह भी बताया जा रहा है कि आरोपित छोटू कुमार पीड़ित महिला से पूर्व से परिचित थे और आना-जाना लगा रहता था। कुछ महीना पहले ही छोटू कुमार की भी शादी हुई थी।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!