• Monday, 01 September 2025
गूंगी बहरी महिला को मिल गया अपना परिवार, नालंदा जिला के निवासी निकली महिला

गूंगी बहरी महिला को मिल गया अपना परिवार, नालंदा जिला के निवासी निकली महिला

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

sheikhpiranews.com द्वारा सबसे गुमसुदा महिला को उठायी गयी आवाज को मुकाम मिल गया।

गूंगी बहरी महिला को अपना परिवार मिल गया। महिला हेल्पलाइन शेखपुरा तथा बरबीघा के राजोपुर निवासी राम रतन पासवान की पत्नी के प्रयास से गूंगी बहरी महिला अपने परिवार तक पहुंच सकी।

महिला हेल्पलाइन के परियोजना प्रबंधक अमृता दयाल ने बताया कि महिला नालंदा जिले के एकंगरसराय के चिरौटी गांव निवासी रविंद्र ठाकुर की बेटी और मोहन कुमार की बहन थी।

इस संबंध में महिला हेल्पलाइन से प्राप्त जानकारी के अनुसार गूंगी बहरी महिला को शेखपुरा महिला हेल्पलाइन के द्वारा जमुई अल्प आवास गृह में रखा गया था। जहां परिवार को मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी पर परिवार से मिला दिया गया।

महिला के परिवार ने बताया कि मीडिया के माध्यम से उनको इसकी जानकारी मिली और वे लोग महिला हेल्पलाइन आए और उनको फिर से जमुई भेजकर महिला को परिवार के हवाले कर दिया गया।

बता दें कि गूंगी बहरी महिला बहुत दिन तक अपने परिवार से नहीं मिल सकी थी जिसकी वजह से वह काफी परेशान थी।

DSKSITI - Large

बरबीघा बस स्टैंड के पास 26 अक्टूबर को भटकती हुई मिली महिला को राजोपुर निवासी राम रतन पासवान की पत्नी ने अपने घर में एक सप्ताह तक आश्रय दिया और उसके बाद महिला हेल्पलाइन के हवाले कर दिया जहां से जमुई में रखा गया था।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From