• Monday, 23 June 2025
भाजापा और कम्युनिस्ट पार्टी ने स्थापना दिवस का किया बहिष्कार। सुनिए क्या कहा..

भाजापा और कम्युनिस्ट पार्टी ने स्थापना दिवस का किया बहिष्कार। सुनिए क्या कहा..

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा।

शेखपुरा जिला 25 वां स्थापना दिवस का राजनीतिक दल के नेताओं ने बहिष्कार किया। बहिष्कार करने वालों में सत्ताधारी दल के भाजपा जिला अध्यक्ष संजीत प्रभाकर भी शामिल हैं। साथ ही साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडे ने भी बहिष्कार किया।

इन लोगों ने आरोप लगाया कि आमंत्रण के बाद भी कार्यक्रम में कुछ पदाधिकारी मनमानी करते हैं और उन लोगों को सम्मान नहीं दिया जाता है। बैठने के लिए कुर्सी नहीं दी जाती इसीलिए वे लोग कार्यक्रम का बहिष्कार कर रहे हैं।

महापुरुषों की उपेक्षा का लगाया आरोप

भाजपा जिला अध्यक्ष संजीत प्रभाकर ने जिला स्थापना दिवस के अवसर पर शेखपुरा जिले के विभूतियों की उपेक्षा का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शेखपुरा जिले के दो महान विभूति प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्ण सिंह एवं सांसद रहे श्री राजो सिंह की उपेक्षा की जाती है। और उनके नाम लेने वालों को मंच नहीं दिया जाता। इस तरह का आरोप लगाते हुए संजीत प्रभाकर के द्वारा Facebook पोस्ट भी किया गया है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

bjp

Comment / Reply From

You May Also Like