• Saturday, 11 April 2026
पुलिस को मिली सफलता: चोरी के दो बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार

पुलिस को मिली सफलता: चोरी के दो बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार

Vikas

बरबीघा

पुलिस ने लगातार हो रही बाइक चोरी के बीच बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो बाइक चोर को गिरफ्तार कर दो बाइक को बरामद कर लिया।

गिरफ्तार किए गए दोनों बाइक चोर जयरामपुर थाना क्षेत्र के नरसिंगपुर गांव निवासी हैं। इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दयाशंकर ने बताया कि बरबीघा थाना अध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में शिवपुरी मोहल्ले में गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई और चोरी के फिराक में घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार युवक नरसिंहपुर निवासी राजेश राम था जिसके पास से तीन मास्टर की बरामद की गई।

उसकी निशानदेही पर नरसिंहपुर गांव में संतोष मिस्त्री उर्फ संजय के घर छापेमारी की गई जहां दो पैशन प्रो बाइक बरामद की गई दोनों बाइक चोरी की थी। साथ ही साथ तोय, बुलाचक, सकलदेव नगर इत्यादि जगहों पे सक्रिय चोर गिरोह को पकड़ने में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस मामले में अंतर जिला गिरोह के रहने की संभावना है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like