• Tuesday, 10 February 2026
बाइक चोर का आतंक, बरबीघा से फिर शिक्षक के बाइक की चोर

बाइक चोर का आतंक, बरबीघा से फिर शिक्षक के बाइक की चोर

Vikas

बरबीघा :

बरबीघा में हर दूसरे, तीसरे दिन एक बाइक की चोरी हो रही और पुलिस हाथ पर हाथ धरे मूकदर्शक बनी हुई है।

गुरुवार की रात्रि भी खोजगाछी गाँव निवासी शिक्षक विपुल कुमार की बाइक चोरी कर ली गयी।

बिपुल ने बताया कि वह सकलदेव नगर मोहल्ले में ट्यूशन पढाके जैसे ही आये की उनकी गाड़ी गायब थी।


वहीं मंगलवार की रात्रि में भी थाना क्षेत्र के गंगटी गांव से अपाचे बाइक की चोरी कर ली गई। इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया था कि रामप्रवेश महतो की बाइक रात्रि में चोरी की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बता दें कि बरबीघा में लगातार बाइक चोरी होने से लोगों में काफी भय का वातावरण देखा जा रहा है। बरबीघा में बाइक चोर गिरोह का आतंक कितना है कि हर दूसरे अथवा तीसरे दिन किसी न किसी बाइक की चोरी कर ली जा रही है और पुलिस के द्वारा बाइक की रिकवरी नहीं हो रही है।

DSKSITI - Large

वहीं बीते शुक्रवार भी कुशल युवा कार्यक्रम केंद्र के शिक्षक रूपेश कुमार की ग्लैमर बाइक की चोरी कर ली गई थी उसका भी पता पुलिस नहीं लगा सकी की फिर एक अपाचे गाड़ी की चोरी हो गई। पिछले दो-तीन महीनों में तीन दर्जन से अधिक बाइक की चोरी की बात सामने आ रही है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From