• Wednesday, 25 February 2026
बाइक हुई चोरी तो थाना प्रभारी पर गिरेगा गाज, पुलिस कप्तान की सख्ती

बाइक हुई चोरी तो थाना प्रभारी पर गिरेगा गाज, पुलिस कप्तान की सख्ती

Vikas

शेखपुरा।

पुलिस कप्तान ने लगातार शेखपुरा नगर और बरबीघा नगर में बाइक चोरी की घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए सख्त निर्देश जारी कर दिया है।


पुलिस कप्तान दयाशंकर के द्वारा सभी थाना अध्यक्ष को बुधवार को हुए क्राइम मीटिंग में यह निर्देश दिया गया कि हर हाल में बाइक की चोरी रुकनी चाहिए और जिस थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं घटेगी उस थाना के थानाध्यक्ष पर सीधा सीधा कार्रवाई की जाएगी।


इस आशय की जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान दयाशंकर ने बताया कि बाइक चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस को लगातार गश्ती की जाएगी और वाहन चेकिंग के दौरान बाइक का कागजात संपूर्ण जांच होगा और कार्रवाई भी होगी।

उन्होंने बताया कि बाइक चोरी की लगातार घटनाएं घटने से आम लोगों में परेशानी बढ़ी है इसी पर उनके द्वारा यह संज्ञान लिया गया है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like